नई दिल्ली, मार्च 29 -- नई दिल्ली, व.सं.। हरकेश नगर वार्ड में लगभग 2.70 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने शिलान्यास किया। इन कार्यों में सड़क, गलियां, नालियां व नालों का निर्माण और पार्कों का सुधार शामिल है। बिधूड़ी ने कहा कि इलाके में पीएनजी की गैस पाइप लाइन बिछाने के लिए सरकार से अनुरोध किया जाएगा। क्षेत्र में अधूरी पड़ी सीवर लाइन को पूरा किया जाएगा। वहीं, झुग्गी बस्तियों में जन सुविधा कॉम्पलैक्स का कार्य भी किया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष माया बिष्ट सहित कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...