हरकी पौड़ी से कांवड़ लेकर ऋषिकेश रवाना हुए तेजस्वी सूर्या, बोले- दुनिया की सबसे बड़ी युवा आस्था यात्रा है कांवड़
देहरादून, अगस्त 7 -- हरिद्वार। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचकर हर की पौड़ी पर मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए पवित्र गंगाजल भरा। इसके बाद वह कांवड़ लेकर ऋषिकेश स्थित वीरभद्र महादेव मंदिर के लिए रवाना हुए। उनके साथ भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस दौरान हर की पौड़ी क्षेत्र 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंज उठा।तेजस्वी सूर्या ने कहा कि कांवड़ यात्रा दुनिया की सबसे बड़ी युवा भागीदारी वाली आस्था यात्रा है। इसमें करोड़ों श्रद्धालु बिना किसी औपचारिक आयोजन या शुल्क के केवल श्रद्धा, विश्वास और भक्ति के भाव से शामिल होते हैं। यह भी पढ़ें- तेजस्वी सूर्या ने मां गंगा में डुबकी ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.