हरिद्वार, अगस्त 10 -- उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्य ने सोमवार सुबह हरकी पैड़ी से कांवड़ यात्रा शुरू की। उन्होंने मां गंगा का विधि-विधान से पूजन कर गंगाजल भरा और करीब 22 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर ऋषिकेश के लिए रवाना हुईं। वीरभद्र मंदिर पहुंचकर वह भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक करेंगी। इस दौरान अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी और महामंत्री महंत हरि गिरि समेत कई साधु-संत मौजूद रहे। कांवड़ यात्रा शुरू करने से पहले रेखा आर्य ने हरकी पैड़ी पर मां गंगा को नमन किया और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने कांवड़ उठाई और भोलेनाथ के जयकारों के बीच पैदल यात्रा शुरू की। यात्रा में खेल प्रेमियों समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। भक्ति गीतों और जयघोष से माहौल शिवमय हो गया। यह भी पढ़ें- हर-हर महादेव के जयघोष ...