हरिद्वार, जनवरी 3 -- हरकी पैड़ी क्षेत्र में शनिवार को करीब सात घंटे की बिजली कटौती ने व्यापारियों और श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ा दी। ऊर्जा निगम की ओर से मरम्मत के चलते लालजीवाला उप संस्थान के हरकी पैड़ी फीडर को बंद किया गया था। ऊर्जा निगम ने हरकी पैड़ी फीडर पर एलटी कैपेसिटर लगाने का काम किया। इसके साथ ही कनखल के कृष्णानगर, पुराने औद्योगिक क्षेत्र के ब्रह्मपुरी और ललतारौ के गणेश घाट फीडर पर भी मरम्मत की गई। इस कारण सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे करीब 30 हजार की आबादी प्रभावित हुई। व्यापारी राजू वधावन, रितेश अग्रवाल, दिनेश शर्मा और सुमित चौधरी ने बताया कि नए साल के चलते हरिद्वार में बड़ी संख्या में यात्री रुके हैं। बिजली कटौती से होटल, धर्मशाला और आश्रम में ठहरे श्रद्धालुओं को भी परेशानी हुई। इधर, ऊर्जा निगम क...