हरकी पैड़ी में पूरे विधि विधान से हुआ लावारिस अस्थियों का विसर्जन
देहरादून, जून 21 -- हरिद्वार। श्री कर्मयोगी सेवा संस्थान कोटा राजस्थान के सदस्यों ने लावारिस अस्थियों का विसर्जन पूरे विधि विधान से हरकी पैड़ी पर गंगा में किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि वर्ष 2008 से लगातार संस्थान के संस्थापक राजाराम जैन कर्मयोगी के नेतृत्व में प्रतिवर्ष दो बार लावारिस, निराश्रित लोगों के साथ साथ वानरों की अस्थियों का विसर्जन गंगा में करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक 6883 अस्थियों का विसर्जन किया गया है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, महिला मंडल अध्यक्ष नीलम शर्मा, मदन गोपाल शर्मा, मुन्नी देवी, नीलम सिंह, लक्ष्मण सिंह हाड़ा आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.