हरिद्वार, दिसम्बर 25 -- हरकी पैड़ी क्षेत्र के गंगाघाट और पुलों पर अतिक्रमण के खिलाफ गुरुवार को अभियान चलाया गया। प्रशासनिक टीम ने अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया। लगभग 30 फेरीवालों का सामान जब्त किया गया, जबकि करीब 150 अस्थायी फड़ हटवाए गए। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु आवागमन और स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है। डीएम मयूर दीक्षित ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए दोबारा अतिक्रमण न करने को कहा। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...