हरकी पैड़ी पर बाहरी युवकों की अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया हिरासत में
देहरादून, मई 27 -- हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में तीर्थ की मर्यादा को तार-तार करने वाली एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में हरियाणा से आए कुछ युवक हरकी पैड़ी क्षेत्र में राहगीरों और स्थानीय लोगों के साथ अभद्रता और छेड़छाड़ करते नजर आ रहे हैं। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपित युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया कि हरकी पैड़ी क्षेत्र में कुछ युवक शराब के नशे में उत्पात मचा रहे थे। इस दौरान उन्होंने राह चलते लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किया। मौके पर मौजूद तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है。
पुलिस कार्रवाई वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और संबंधित युवकों को हिरासत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.