हरिद्वार, जून 21 -- धर्मनगरी में हरकी पैड़ी पर रविवार को योग की गंगा बहती नजर आई। 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों और क्षेत्र के लोगों ने योगाभ्यास किया। इस दौरान पवित्र स्थान पर योग करना लोगों के लिए अद्भुत और सकारात्मक अनुभव रहा। गंगा किनारे बहते जल और ताजी हवा ने लोगों के शरीर और मन को तरोताजा कर दिया। रविवार को नमामि गंगे के निर्देशानुसार जिला गंगा संरक्षण समिति, जिला होम्योपैथिक विभाग और वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान मे हरकी पैड़ी मालवीय घाट पर योग शिविर का आयोजन किया। इस दौरान उप वन संरक्षक स्वप्निल अनिरुद्ध ने सभी से दैनिक जीवन मे निरंतर योग करने की अपील की। यह भी पढ़ें- हरकी पैड़ी पर बही योग की गंगा, बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया बताया कि योग से मानसिक शांति मिलती है। शारीर...