देहरादून, मई 15 -- हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में इन दिनों फुटबॉल और आस्था का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो के एक प्रशंसक हरि गौतम रोज हरकी पैड़ी पहुंचकर मां गंगा में डुबकी लगा रहे हैं और अपने पसंदीदा खिलाड़ी के लिए फीफा वर्ल्ड कप 2026 जीतने की प्रार्थना कर रहे हैं। रोनाल्डो की तस्वीर हाथ में लेकर गंगा स्नान करते युवक को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी जुटने लगी है। हरिद्वार खड़खड़ी निवासी हरि गौतम पिछले कई दिनों से नियमित रूप से हरकी पैड़ी पहुंच रहे हैं। उनका कहना है कि रोनाल्डो सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि संघर्ष, अनुशासन और मेहनत की मिसाल हैं। यह भी पढ़ें- जेएफसी के अल्बिनो गोम्स भारतीय टीम के प्रारंभिक दल में शामिल इसी कारण वह मां गंगा से उनके लिए जीत की कामना कर रहे हैं।हरि गौतम ने बताया वह करीब दस वर्षों से रो...