हरिद्वार, दिसम्बर 5 -- हरकी पैड़ी क्षेत्र में स्वच्छता समेत तमाम व्यवस्थाएं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नगर आयुक्त नंदन कुमार ने शुक्रवार विभिन्न घाटों का जायजा लिया। उन्होंने घंटाघर मालवीय दीप, नाई घाट, सुभाष घाट, गऊ घाट सहित प्रमुख स्थलों पर सफाई, अपशिष्ट प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण की स्थिति देखी। नगर आयुक्त ने सुभाष घाट की सफाई व्यवस्था देख रहे सेवा संस्थान को तत्काल सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। नाई घाट पर सफाई का जिम्मा संभालने वाली स्काउट गाइड संस्था को भी अतिरिक्त कर्मचारी लगाने को कहा। मुख्य सफाई निरीक्षक अर्जुन चौधरी को अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने कहा कि हरकी पैड़ी हरिद्वार की पहचान है, ऐसे में स्वच्छता व्यवस्था में ढिलाई स्वीकार्य नहीं होगी। इस दौरान उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, मुख्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.