हरिद्वार, मार्च 22 -- उत्तराखंड संस्कृत विवि की पहल पर हरकी पैड़ी में पहली बार आयोजित संस्कृत कवि सम्मेलन में देशभर से आए कवियों ने देर रात तक श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। यह आयोजन साहित्य अकादमी नई दिल्ली और श्री गंगा सभा हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। रविवार को कवि सम्मेलन की शुरुआत मां गंगा की स्तुति से हुई। जयपुर से आई युवा कवयित्री संस्कृति चतुर्वेदी ने अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं का ध्यान खींचा। बागपत के डॉ. अरविंद तिवारी, देहरादून के प्रो. रामविनय सिंह और डॉ. शशिकांत तिवारी 'शशिधर' ने अपनी रचनाओं से वातावरण को भावपूर्ण बना दिया। राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान के पूर्व कुलपति डॉ. राधावल्लभ त्रिपाठी और पद्मश्री डॉ. अभिराज राजेन्द्र मिश्र की कविताओं ने देशभक्ति और सांस्कृतिक चेतना का संदेश दिया। कुलपति प्रो. रमाकांत पांडेय ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.