हरिद्वार, फरवरी 3 -- हरकी पैड़ी क्षेत्र की जोगिया मंडी में मंगलवार को एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान 30 वर्षीय कन्हैया पुत्र पप्पू गिरि के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, कन्हैया कांगड़ा घाट पर फूल बेचता था। उसने अपने घर के अंदर फांसी लगाई। जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने दरवाजा खोला तो वह फंदे से लटका था। सूचना मिलते ही हरकी पैड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कन्हैया लंबे सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.