हरिद्वार, अगस्त 25 -- हरकी पैड़ी के समीप कांगड़ा घाट पुल के पास सीवर का गंदा पानी खुले में बहने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद गंगा की स्वच्छता और घाटों की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सीवर का दूषित पानी बहकर सीधे गंगा में पहुंच रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। हरकी पैड़ी क्षेत्र में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में घाट के समीप सीवर का पानी बहने से लोगों को दुर्गंध और गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Almora News: कोसी नदी में सफेद झाग आने का वीडियो वायरल वायरल वीडियो में कांगड़ा घाट पुल के पास सड़क किनारे सीवर का पानी बहता दिखाई दे रहा है।इधर स्थानीय लोगों का कहना है कि गंगा क...