पूर्णिया, मार्च 14 -- धमदाहा, एक संवाददाता। अनुमंडल मुख्यालय धमदाहा को पहला गाइनी सर्जन मिल गया है। यह उपलब्धि अनुमंडल मुख्यालय धमदाहा स्थित उत्तर टोल निवासी स्वर्गीय डॉ एन.के. सिंह कि पुत्रवधू एवं डॉ शशांक की पत्नी डॉ हरकिरणजीत कौर को प्राप्त हुआ है। हरकिरनजीत कौर इससे पूर्व अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा में प्रसूता रोग विशेषज्ञ के रूप में कई वर्षों तक अपनी बेहतर सेवा दे चुकी हैं। शुक्रवार को माता गुजरी मेडिकल कॉलेज किशनगंज में विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह में अलग-अलग संकाय के 1198 छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया हैं। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, उद्योग मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल, रजिस्ट्रार डॉ इच्छित भारत ने संयुक्त रूप से डॉ हरकिरणजीत कौर को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.