अल्मोड़ा, दिसम्बर 18 -- सोमेश्वर। तहसील क्षेत्र के कई कस्बों में लगाई गई हाई मास्ट सोलर लाइटों के सुधारीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। लाइटों के सुधारीकरण से स्थानीय लोगों को रात के समय आवाजाही में राहत मिलेगी। सोमेश्वर क्षेत्र में उरेडा की ओर से हाईमास्ट सोलर लाइटें लगाई गई थीं। ताकि रात के समय गलियों, रास्तों आदि जगहों पर रोशनी की व्यवस्था हो सके और लोगों को सुविधाएं मिल सके। लेकिन दो साल की गारंटी वाली यह सोलर लाइटें सिर्फ चार महीने में ही शोपीस बनकर रह गई हैं। कई पोलों में चार से से सिर्फ दो ही बल्ब जल रहे हैं। इससे सोमेश्वर बाजार, चनौदा, कौसानी आदि क्षेत्र में लगाई गई लाइटें शोपीस हो गई थीं। लोगों ने विभाग से लाइटों को तत्काल ठीक करने की मांग की थी। परेशानी को आपके अपने समाचार पत्र 'हिन्दुस्तान' में 27 नवंबर के अंक में प्रमुखता से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.