हरकत में आया प्रशासन, अवैध खनन पर शुरू हुई छापेमारी
शाहजहांपुर, मई 25 -- पुवायां/कांट/खुटार। अवैध खनन को लेकर 23 मई को आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में "रात में मिट्टी खनन, दिन में धूल व हादसों का खतरा" शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गए। रविवार को पुवायां, खुटार और कांट क्षेत्र में छापेमारी कर कई स्थानों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रालियां पकड़ी गईं और खनन में इस्तेमाल हो रही मशीनों को कब्जे में लिया गया। खुटार क्षेत्र के गांव महोलिया वीरान में एसडीएम सदानंद सरोज ने पुलिस टीम के साथ सुबह करीब चार बजे छापा मारा। मौके पर जेसीबी मशीन से खेतों की खुदाई कर मिट्टी ट्रैक्टर ट्रालियों के जरिए ईंट भट्ठों तक भेजी जा रही थी। यह भी पढ़ें- अवैध मिट्टी खनन पर छापा, जेसीबी और डंपर सीज पुलिस टीम को देखकर चालक, श्रमिक और खनन माफिया मौके से फरार हो गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.