हरदोई, जनवरी 19 -- माधौगंज। विकास खंड के गांव रूदामऊ निवासी मजदूर गोविन्द कुमार को आयकर विभाग की ओर से करोड़ों रुपये के लेनदेन की नोटिस मिलने की खबर आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' में प्रकाशित होते ही पुलिस हरकत में आ गई। खबर छपने के बाद पुलिस टीम गांव पहुंची और पूरे मामले की जानकारी जुटाई। मजदूर के पिता रामचन्द्र ने बताया कि गोविन्द को 7 करोड़ 15 लाख 92 हजार 786 रुपये के लेनदेन से जुड़ी नोटिस मिलने के बाद से पूरा परिवार परेशान है। नोटिस करीब सात दिन पहले मिली थी, तभी से घर का चैन-सुकून खत्म हो गया था। परिवार मेहनत-मजदूरी कर जीवन यापन करता है और इतनी बड़ी रकम का लेनदेन करना उनके लिए असंभव है। सोमवार को थानाध्यक्ष विजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गोविन्द के घर पहुंची और नोटिस के संबंध में पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि गोविन्द बैंक खाते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.