खगडि़या, जून 17 -- खगड़िया । एक प्रतिनधि सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित सहयोग सह जन कल्याण शिविर का विधायक व डीएम ने उद्घाटन किया। वही लाभार्थियों के बीच स्वीकृति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एनडीए सरकार का उद्देश्य है कि विकास और सुशासन का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। इसी सोच के साथ सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- आमजन और प्रशासन के बीच सेतु का कार्य कर रहा सहयोग शिविर: गिरिराजसमस्याओं के समाधान का आश्वासन विधायक ने स्पष्ट रूप से कहा कि सहयोग शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों और शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिविर में दर्ज होने वाली अधिकांश समस्याओं का समाधान 30 ...