हयात नगर में पाइप लीकेज से आ रहा दूषित पानी
मिर्जापुर, मई 2 -- मिर्जापुर। नगर के सबरी रोड पर स्थित हयात नगर के डॉ. अब्बासी गली में पानी की पाइपलाइन के लीकेज के चलते गंदे पानी की आपूर्ति से मोहल्ले को लोग परेशान हैं। लगभग तीन माह से आ रहे दूषित पानी से परेशान लोगों ने नगर पालिका से लेकर आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की, लेकिन आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दूर किए बिना ही फाइनल रिपोर्ट लगा दिया गया और नगर पालिका के कर्मचारी मौके पर झांकने तक नहीं आए। गर्मी में प्रदूषित पानी की आपूर्ति से संक्रामक रोग के फैलने की आशंका से हर किसी की नींद उड़ गई है। हयात नगर निवासी हेमंत अग्रहरि ने बताया कि पानी की सप्लाई पाइपलाइन में लीकेज लगभत तीन महीने से है। लीकेज के चलते गंदे नाली का पानी पाइप के सहारे नल से निकल रहा है। बदबू के चलते पानी को पीना दूर कपड़ा धोने लायक भी नहीं है। यह भी बताया कि लगभग सौ घर ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.