मुंगेर, मार्च 9 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। रमजान के पाक महीने को लेकर शनिवार की शाम नगर के हयात नगर में दावत ए इफ्तार पार्टी का आयोजन मो. साहिल की ओर से किया गया। जिसमें नगर के प्रबुद्ध नागरिकों ने शिरकत किया। इस मौके पर प्रबुद्ध नागरिकों ने कहा कि रमजान का पवित्र माह मिल्लत और भाईचारे का संदेश देता है। रमजान का पाक महीना सद्भाव और शांति के साथ समरसता के भाव को जागृत करता है। इस मौके पर मो. इसराइल, मो. सलीम, मो. साहिल, मो. सलमान, मो. शमीम, मो. असलम, नंदन यादव आदि समेत इफ्तार पार्टी में अनेक नागरिक मौजूद थे।-----------------------------------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...