हयात एकेडमी के खिलाड़ियों ने लखनऊ में लहराया परचम, 15 पदक जीते
उरई, अगस्त 24 -- उरई। संवाददाता उरई की हयात मार्शल आर्ट्स एंड स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया है। 22-23 अगस्त को केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में आयोजित ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप 2026 में एकेडमी के 15 खिलाड़ियों ने 15 पदक जीते।प्रतियोगिता में 7 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। इनमें श्रीम तिवारी (कैडेट -47 किग्रा), काश्वी तिवारी (सब-जूनियर -45 किग्रा), मोहम्मद हुमाम (सब-जूनियर -45 किग्रा), समीर अहमद (सब-जूनियर 30 किग्रा), मोहम्मद शायान (सब-जूनियर 25 किग्रा), रोनित कश्यप (सब-जूनियर -30 किग्रा) और अंश कुमार (सब-जूनियर 35 किग्रा) शामिल हैं। वहीं राज कुशवाहा (सीनियर -50 किग्रा), नेहा (जूनियर -54 किग्रा) और प्रिंसी राजपूत (सीनियर -45 किग्रा) ने रजत पदक जीता। यह भी पढ़ें- आल इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.