संभल, अप्रैल 6 -- हयातनगर थाना क्षेत्र में शनिवार रात चोरों ने तीन स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दो ई-रिक्शाओं से बैटरी चोरी कर ले गए जबकि एक पिकअप का भी सामान चोरी कर ले गए। रविवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। कार से वारदात करने पहुंचे चोर कैमरे में कैद हुए हैं। थानाक्षेत्र में सरायतरीन के मोहल्ला पीला खदाना निवासी मोहम्मद आसिफ , गोविंदा के ई-रिक्शाओं से चोर बैटरी चोरी कर ले गए। दोनों ने बताया कि उनकी बैटरी करीब डेढ़ लाख रुपये की थीं। जबकि रोहित कुमार की पिकअप से भी सामान चोरी कर ले गए। रविवार सुबह चोरी की जानकारी हुई, तो पीड़ित थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पीड़ितों ने बताया कि चोर कार में सवार होकर पहुंचे थे, जोकि कैमरे में कैद हो गए हैं। थाना प्रभारी उमेश सोलंकी ने बताया कि त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.