नई दिल्ली, मार्च 28 -- आईपीएल 2026 का आगाज बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 28 मार्च को यानी अब से कुछ घंटे बाद ही होने वाला है। इस आगाज से पहले पिछले साल आरसीबी की विक्ट्री परेड में 11 लोगों का देहांत होने के बाद आईपीएल फ्रेंचाइजी आरसीबी और कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन ने 11 सीटें खाली करने का निर्णय लिया था। साथ ही साथ बीसीसीआई ने इस बार उन 11 मृतक दर्शकों को श्रद्धांजलि देने के लिए आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी को भी कैंसिल कर दिया है। टूर्नामेंट का आगाज शांतिप्रिय ढंग से मृतकों की आत्मा को शांति के लिए 1 मिनट के मौन के साथ होगा। यह भी पढ़ें- IPL 2026: इतिहास रचने से दो कदम दूर हैं भुवनेश्वर कुमार, 200 विकेट लेने का मौका इन सब भावनात्मक निर्णयों के बीच कर्नाटक के विधायकों ने चेन्नास्वामी स्टेडियम में अपने बैठने के लिए वीआईपी सुविधा अरें...