अहमदाबाद, अप्रैल 12 -- गुजरात के अहमदाबाद में 75 साल के शख्स को डिजिटल अरेस्ट कर उनसे एक करोड़ से ज्यादा की रकम ऐंठ ली गई। घटना सरखेज इलाके की है जहां जालसाजों ने बुजुर्ग को अपना शिकार बनाकर उनसे 1.43 करोड़ रुपए ठग लिए। साइबर अपराध पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, ठगी की शुरुआत 2 अप्रैल को हुई जब पीड़ित को एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) का वरिष्ठ सलाहकार बताया और बुजुर्ग कोD डराया कि उनके नाम पर मुंबई में रजिस्टर्ड एक मोबाइल नंबर से महिलाओं को अश्लील वीडियो भेजे जा रहे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, जब पीड़ित ने इस बात से इनकार किया, तो उसे बताया गया कि उसके नाम पर मुंबई में एक बैंक अकाउंट भी चल रहा है जो मनी लॉन्ड्रिंग के मामले से जुड़ा है। इसके बाद, जालसाजों ने पीड़ित को एक घोषण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.