पटना, अप्रैल 11 -- हिन्दुस्तानी अवामी मोर्चा (से) 19 अप्रैल को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती समारोह मनाएगी। इसमें पार्टी के संरक्षक व केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी व राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन सहित बड़ी संख्या में राज्यभर से आये हम कार्यकर्ता शामिल होंगे। शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में देवेंद्र मांझी, मुकेश मांझी सहित सभी जिला अध्यक्ष व प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.