पटना, मई 3 -- हम (सेकुलर) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को नई दिल्ली में हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सुमन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में आगामी दो महीने के भीतर प्रखंड से राष्ट्रीय अध्यक्ष तक नई संरचना के निर्माण का निर्णय लिया गया। विशेष रूप से झारखंड में संगठन विस्तार और वर्ष 2029 के चुनावों को ध्यान में रखते हुए सघन अभियान चलाने पर सहमति बनी। डॉ सुमन ने बताया कि पार्टी ने सदस्यता अभियान को 31 मई 2026 तक विस्तार देने का निर्णय लिया है। साथ ही बिहार सहित देश के सभी जिलों में गरीब चौपाल के माध्यम से जनसंपर्क बढ़ाने तथा समाधान यात्रा के जरिए आम लोगों की समस्याओं का समाधान करने का निर्णय लिया गया। यह भी पढ़ें- भाजपा की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत आगामी पांच मई को मुंगेर मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.