हम 'मार्क्स वादी' बन गए हैं, छात्रों के अंक हासिल करने की अंधी दौड़ पर बोले केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी
नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- केंद्रीय शिक्षा मंत्री मंत्री प्रल्हाद जोशी ने मंगलवार को कहा कि शिक्षा व्यवस्था और चिंतित अभिभावक मार्क्स वादी (marksvaadis) हो गए हैं और बच्चों के अंकों पर जरूरत से ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने रटकर सीखने की जगह अनुभव से सीखने पर जोर दिया। मंत्री ने द्वारका स्थित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के एकीकृत कार्यालय परिसर में एक्सपीरियंस सेंटर के उद्घाटन के अवसर पर यह बात कही। उन्होंने कहा, विद्यार्थियों का काफी समय याद करने और अच्छे अंक लाने की योजना बनाने में बीत जाता है। अभिभावक भी अक्सर सोचते हैं कि किसी तरह अंक हासिल करने ही हैं। मैं अक्सर कहता हूं कि लोग एक अलग तरह के मार्क्स वादी (अंकवादी) बन गए हैं। विचारधारा की बात अलग है, लेकिन यह मानसिकता लगभग हर अभिभावक में घर कर गई है।' जोशी ने कहा, 'इसका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.