हम हैं होर्मुज के रखवाले... खुला रहेगा स्ट्रेट, हर कार्गो को देना होगा 20% टैक्स; ट्रंप का बड़ा ऐलान
नई दिल्ली, जुलाई 13 -- मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को विश्व को चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अमेरिका ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण हॉर्मुज पर पूरा नियंत्रण ले लेगा और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के एवज में वहां से गुजरने वाले सभी कार्गो पर 20 प्रतिशत की दर से शुल्क वसूलेगा। ट्रंप ने फॉक्स न्यूज के लोकप्रिय कार्यक्रम 'फॉक्स एंड फ्रेंड्स' में फोन इंटरव्यू के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि हम स्ट्रेट को अपने कब्जे में रखेंगे, शायद इसे खुद चलाएंगे भी। हम इसके रखवाले बनेंगे। और हमें इसके लिए पूरा रीइंबर्समेंट मिलना चाहिए।ट्रंप ने और क्या कहा? ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि हॉर्मुज स्ट्रेट खुला है और ईरान के साथ या उसके बिना भी खुला र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.