कोलकाता, मई 5 -- Mamata Banerjee Press Conference: तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेन्स में कहा कि उनकी पार्टी चुनाव हारी नहीं है बल्कि हराई गई है। कोलकाता में उन्होंने बांग्ला में कहा, "हम हारे नहीं बल्कि हमें हराया गया है।" उन्होंने ये भी कहा कि ये लड़ाई भाजपा से नहीं थी बल्कि चुनाव आयोग से थी। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मिलकर और चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर हमें चुनाव में हराया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह वापसी करेंगी। उन्होंने साफ लहजे में कहा, "हम फिर वापस लौटेंगे।" उन्होंने कहा कि नैतिक तौर पर हमारी जीत हुई है। ममता ने आरोप लगाया कि इस खेल में चुनाव आयोग सबसे बड़ा विलेन है, जिसने एकतरफा काम किया। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.