सिमडेगा, अप्रैल 29 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि सिमडेगा जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर बनाकर यहां स्वास्थ्य सुविधाओं को चार चांद लगाया जाएगा। जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की दिशा में पहल की जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन 25 से 50 एकड़ जमीन उपलब्ध कराए। ताकि सिमडेगा में भी मेडिकल कॉलेज की स्थापना हो सके। स्वास्थ्य मंत्री बुधवार को सदर अस्पताल परिसर में आयोजित मेगा वुमेन हेल्थ कैंप (सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग) सह नेत्र जांच शिविर में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में बोल रहे थे। शिविर का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, विधायक भूषण बाड़ा, विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, डीसी कंचन सिंह ने संयुक्त रुप से दीप जलाकर किया। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण शिविर में पहुंच कर अपना स्वास्थ्य जांच करा...