नई दिल्ली, जनवरी 6 -- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण के मुद्दे पर आज (मंगलवार, 6 जनवरी) देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने सुनवाई की। सुनवाई के दौरान CJI ने कहा कि पीठ दिल्ली में प्रदूषण के कारण या समाधान की पहचान करने की जल्दबाजी में नहीं है लेकिन एयर क्वालिटी मॉनिटर करने वाली संस्था Commission for Air Quality Management (CAQM) ने अपना सही काम नहीं किया। सीजेआई ने CAQM को फटकार लगाते हुए दो टूक कहा कि आप अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रहे हैं। दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण संकट की सुनवाई करते हुए CJI ने वायु प्रदूषण के कारणों को चुनिंदा तरीके से बताने पर चिंता जताई और इस बात पर जोर दिया कि पॉलिसी से जुड़े फैसले अनुमानों के बजाय वैज्ञानिक सबूतों पर आधारित होने चाहिए। कोर्ट ने कहा कि प्रदूषण के...