हम सब मौत की ओर बढ़ रहे हैं. मनोज बाजपेयी की जीवन के लिए बदली सोच, बोले- एक्टिंग छोड़ना चाहता हूं
नई दिल्ली, जून 3 -- मनोज बाजपेयी जीवन की मोह-माया से ऊपर उठ चुके हैं। एक पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि उनका बीच-बीच में उनका एक्टिंग छोड़ने का मन करने लगता है। मनोज ने अफसोस जताया कि काम के दौलत-शोहरत कमाने के फेर में वह अपने मां-बाप के साथ ज्यादा वक्त नहीं बिता पाए। उन्होंने यह भी कहा कि सच यही है कि सारे लोग अपनी मौत की तरफ बढ़ रहे हैं।एक्टिंग छोड़ने का मन मनोज बाजपेयी रणवीर इलाहाबादिया के शो पर थे। एक्टिंग करियर पर बोले, 'आपको सच बताऊं। करीब 10 साल से ना बीच-बीच में मन करता है कि मैं छोड़ दूं। लेकिन फिर कभी कोई रोल आ जाता है फिर मैं चला जाता हूं। तो मैं एक्टिंग को मजबूरी के तौर पर नहीं करना चाहता हूं कि मुझे घर पर दाल-रोटी ले जानी है या मुझे ऐसी कुछ जरूरत को पूरा करना है। इसके लिए मुझे एक्टिंग नहीं करनी है। मुझे एक्टिंग करनी है कि अगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.