नई दिल्ली, जुलाई 1 -- अनुभवी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने कहा है कि उन्हें टी20 फॉर्मेट में कप्तानी मिलने की कोई हैरानी नहीं हुई। उनको हाल ही में भारतीय टी20 टीम की कप्तानी मिली है क्योंकि सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटा दिया गया था और उन्हें टीम से भी बाहर का रास्ता दिखाया गया। श्रेयस का मानना है कि भारतीय टीम और आईपीएल में निरंतर अच्छे प्रदर्शन के कारण उनको विश्वास था कि एक दिन उनको ये मौका जरूर मिलेगा। लेकिन उनकी कप्तानी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में 12वें नंबर पर मौजूद आयरलैंड ने भारतीय टीम को 2-0 से शिकस्त दी। जिसके बाद उनपर दबाव बढ़ गया है। हालांकि उन्होंने गौतम गंभीर के उस बयान का भी जिक्र किया, जिसमें कोच ने कहा कि टीम एक नई पहचान बनाने पर भी जोर दे रहे हैं।गौतम गंभीर ने कहा कि जीरो से शुरू कर रहे अय्यर ने हे...