हम लड़ाई नहीं चाहते, राहुल गांधी को व्यापारियों ने दी 20 मिनट की चुनौती
नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को एक बार फिर व्यापारियों ने पत्र लिखा है। इस बार 20 मिनट का समय मांगा गया है। साथ ही व्यापारियों का कहना है कि अगर राहुल गांधी हमें '20 मिनट में' समझा देते हैं, तो रैली का स्वागत करेंगे। साथ ही कहा है कि संगठन लड़ाई नहीं चाहता है। खास बात है कि CTI यानी चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने यह दूसरी बार पत्र लिखकर कांग्रेस नेता से 1 नवंबर को होने वाली रैली टालने की अपील की है। संगठन का कहना है कि दीवाली से पहले हो रही इस रैली से व्यापार को 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान होगा। सीटीआई ने ताजा पत्र में लोकसभा में विपक्ष के नेता से 20 मिनट के समय की मांग की है। उन्होंने लिखा, 'रामलीला मैदान के नजदीक के 20 बड़े होलसेल बाजारों के 20 व्यापारी प्रतिनिधि आपसे सिर्फ 20 मिनट का मिलने का समय चाहते हैं और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.