नई दिल्ली, नवम्बर 29 -- पासपोर्ट विवाद के बीच सीजेपी के नेता सौरभ दास ने कहा है कि 27 साल का हूं मैं। टाइम ही टाइम है। 75 साल उम्र नहीं हुई है हमारी। हम लंदन भी जाएंगे, पेरिस भी जाएंगे औप सैन फ्रांसिस्को भी जाएंगे। जब टाइम आएगा तब जाएंगे। दास ने कहा कि जब मुझे एयरपोर्ट पर रोका गया तो मैंने पूछा कि लुक आउट सर्कुलर है क्या मेरे खिलाफ। उन्होंने कहा ऐसा कुछ नहीं है। मैंने बोला नो फ्लाई लिस्ट में हूं क्या? उन्होंने कहा ऐसा कुछ नहीं है। तो फिर मैंने बोला कि अगर ये दोनों चीज नहीं है तो फिर मुझे कैसे उड़ने नहीं दे रहे? कैसे बोर्ड नहीं करने दे? क्योंकि सिर्फ लीगली तो ये दो चीज हो सकता है। उन्होंने कहा कि आपकी प्लेस ऑफ बर्थ को लेकर के कुछ मसला है। डॉक्यूमेंट्स में दिल्ली है। पासपोर्ट में पुडुचेरी है।अरेस्ट करना है तो कर लीजिए एक यूट्यूब चैनल से बात...