नई दिल्ली, मार्च 27 -- दिल्ली विधानसभा में आज शाहदरा से भाजपा विधायक संजय गोयल ने राजधानी की कॉलोनियों में हुए अवैध बोरवेल और सबमर्सिबल का मुद्दा जोर-शोर से उठाया गया। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा मुद्दा है जो दिल्ली में सरकार की छवि को खराब कर रहा है। गोयल ने सरकार से सभी अवैध बोरवेल का सर्वे कराने और उसके हिसाब से पॉलिसी बनाने की मांग की है। विधायक संजय गोयल ने बताया, ''दिल्ली में आज दो तरह के बोरवेल हैं, एक वैध बोरवेल और दूसरा अवैध बोरवेल। वैध बोरवेल में कार वाशिंग सेंटर, कार सर्विस सेंटर, होटल और बड़े-बड़े प्रतिष्ठान हैं, जो मंथली पैसे देते हैं और पैसे देकर दिल्ली में उनके बोरवेल खुलेआम चल रहे हैं। मैं समझता हूं कि दिल्ली में कम से कम ऐसे 50 हजार बोरवेल होंगे। ये वो बोरवेल हैं, जो भूजल का दोहन कर रहे हैं और पैसे देकर वैध हो जाते हैं।'' य...