हम मैच जीतने के लायक नहीं थे; MI पर रोमांचक जीत के बावजूद क्यों भड़के रजत पाटीदार?
नई दिल्ली, मई 11 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए रोमांचक मैच के बाद कहा कि आरसीबी की टीम यह मैच जीतने लायक नहीं थी। RCB vs MI के इस मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बैटिंग करते हुए 166 रन बोर्ड पर लगाए थे। इस स्कोर का पीछा करते हुए विराट कोहली गोल्डन डक पर आउट हो गए, वहीं आरसीबी ने 27 के स्कोर पर ही 3 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में आरसीबी के संकट मोचक क्रुणाल पांड्या बने जिन्होंने 73 रनों की धुआंधार पारी खेल ना सिर्फ टीम को मुश्किल से निकाला बल्कि जीत की दहलीज पर ला खड़ा किया। आखिरी ओवर में आरसीबी को जीत के लिए 15 रनों की दरकार थी। राज बावा मुंबई के लिए 15 रन डिफेंड नहीं कर पाए और आखिरी गेंद पर आरसीबी को जीत मिली। यह भी पढ़ें- RCB vs MI मैच की आखिरी गेंद पर अटक गई थी सांसे, राज बावा ने ये क्या कर दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.