वाराणसी, फरवरी 21 -- यौन शोषण मामले में प्रयागराज की विशेष अदालत द्वारा दिए गए एफआईआर दर्ज करने के आदेश पर ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि जल्द सच्चाई सबके सामने आ जाएगी, उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। शंकराचार्य ने कहा, मेरे खिलाफ फर्जी केस दर्ज कराया गया है। हम मुकदमे का सामना करेंगे। आरोप लगाने वाले खुद हिस्ट्रीशीटर हैं। हमारी न्यायपालिका और सच्चाई पर पूरा भरोसा है। सच्चाई सबके सामने आ जाएगी। उन्होंने कहा, जब मुकदमा दर्ज होगा, तब जांच की प्रक्रिया चलेगी, गवाहियां दर्ज होंगी और फर्जी मुकदमे की सच्चाई सबके सामने आएगी। हम यही अपील करेंगे कि न्यायालय इस मामले में देरी न करे और शीघ्र गति से कार्यवाही करे, क्योंकि बहुत से लोगों की नजर इस पर टिकी है। जल्द से जल्द गवाहियां दर्ज कर निर्णय लिया जाए। फर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.