मैहर, जनवरी 9 -- "साहब, हम मरने जा रहे हैं... इन लोगों ने हमें बहुत प्रताड़ित किया है। पुलिस वाले 'कोल जी' ने आज ही 1 लाख रुपए लिए हैं, अब 1 लाख और मांग रहे हैं। कहते हैं पैसे दो, वरना झूठा मुकदमा कर दूंगा..."मौत को गले लगाने से पहले मोबाइल कैमरे के सामने अपना दर्द बयां करते हुए अनंतराम पटेल ने जब यह वीडियो बनाया होगा तो उसकी बेबसी का अंदाजा लगाया जा सकता है। मध्य प्रदेश में मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र में पुलिसिया और निजी ब्लैकमेलिंग के कुचक्र में फंसकर एक युवक ने फांसी लगा ली है। शुक्रवार सुबह उसका शव सड़क किनारे कदंब के पेड़ पर लटका मिला। मामले में अमरपाटन थाने के प्रधान आरक्षक लक्ष्मी रावत और चार अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगे हैं। युवक ने मरने से पहले 4 पन्नों का सुसाइड नोट लिखा और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।सुसाइड नोट म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.