रामपुर, मई 9 -- आखिर, हम कब जागरूक होंगे...न कानून का खौफ है न ही खुद की परवाह...अपनी जिम्मेदारी का कोई एहसास नहीं, यही वजह है कि रांग साइड और ट्रिपल राइडिंग लोगों की जान ले रही है। नेशनल हाईवे पर अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि कुछ वाहन गलत दिशा में चल रहे होते हैं। रांग साइड में चलने की वजह चाहे कुछ भी हो, लेकिन ऐसे वाहन चालक खुद के साथ औरों के लिए भी कई बार खतरा बन जाते हैं। जिले की बात ही करें तो हर साल यह आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। बुधवार को भी इसी रांग साइड की वजह से तीन लोगों की मौत हो गई। जनपद में यूं तो बाईपास और फोरलेन का जाल बिछा हुआ है। हाईवे पर वाहनों के खड़े होने के लिए रेस्ट एरिया बने हैं तो जगह-जगह संकेतक भी बने हुए हैं। मगर यह रांग साइड पर चलने वाले हादसे का कारण बन जाते हैं। ऐसे में यातायात पुलिस तो रांग साइड व तेज रफ्तार वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.