नई दिल्ली, जनवरी 29 -- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक कश्मीरी युवक से हिंसा मामले ने तूल पकड़ लिया है। जम्मू कश्मीर स्टूडेंट एसोसिएशन के बाद अब जम्मू-कश्मीर सीएम उमर अब्दुल्ला ने भी घटना पर गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने गुरुवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बातचीत कर इस घटना पर गंभीर चिंता जताई और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। जम्मू-कश्मीर मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया कि सीएम उमर अब्दुल्ला ने उत्तराखंड में एक युवा कश्मीरी शॉल विक्रेता पर हुए हमले का मुद्दा उठाते हुए मुख्यमंत्री धामी से स्पष्ट रूप से कहा कि इस तरह की घटनाएं अस्वीकार्य हैं और दोषियों को कानून के मुताबिक सजा मिलनी चाहिए। यह भी पढ़ें- मुसलमान बताते ही भड़की हिंसा, देहरादून में दो कश्मीरियों को बेरहमी से पीटाऐसी घटनाएं अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.