नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने बिहार में बाढ़ को लेकर एनडीए सरकार को निशाने पर लिया है। लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि नदियों के रखरखाव पर खर्च होने वाला एक पैसा बिहार को नहीं मिला। उन्होंने मांग की कि नदियों के रखरखाव के लिए नेपाल सरकार से दो टूक बात हो। एक्स पर बिहार के पूर्व सीएम ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने भी इस मुद्दे को उठाया था। मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लोकसभा में दिए 2011 के अपने वक्तव्य का वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि नेपाल से आने वाली बाढ़ और उसके स्थायी समाधान का मुद्दा हमेशा उठाया। पक्ष-विपक्ष में रहकर बिहार और बिहारियों के हक की लड़ाई लड़ी। आज तक उतना कोई नहीं लड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि अटल जी की कैबिनेट में एक दर्जन मंत्री बिहार से थे लेकिन इन्होंने बिहार को उसके हिस्से का बजट कभी नह...