पटना, मार्च 16 -- राज्यसभा चुनाव में ढाका से राजद विधायक फैसल रहमान वोट देने नहीं आए। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव फैसल रहमान के इस आचरण से नाखुश बताए जा रहे हैं। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सोमवार शाम पत्रकारों से उन्होंने कहा कि हमारी संख्या चाहे जो भी हो, हम भाजपा से लड़ते रहे हैं और आगे भी लड़ेंगे। इस लड़ाई में हम एक दिन कामयाब भी होंगे। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि भाजपा देश में भाईचारा समाप्त करने की कोशिश कर रही है। संविधान, लोकतंत्र को समाप्त किया जा रहा है। मशीन तंत्र और धनतंत्र के बल पर चुनाव जीते जा रहे हैं। सत्ता का दुरुपयोग किया जा रहा है। अधिकारियों के बल पर विधायकों को डरा-धमकाकर खरीदने की खतरनाक परम्परा शुरू हुई है, लेकिन इसका अंत होगा। तेजस्वी ने कहा कि रावण कितना बलशाली था। वह अपना अंत नहीं समझता था, लेकिन एक बाण ने...