हम बेपरवाह होने का जोखिम नहीं उठा सकते, RBI गवर्नर को है इस बात का डर
नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शनिवार को कहा कि आज फाइनेंशियल सिस्टम की मजबूती भविष्य के खतरों से सुरक्षा की गारंटी नहीं मानी जा सकती। उन्होंने वित्तीय स्थिरता बनाए रखने के लिए लगातार सतर्क रहने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, ''पिछले दो दशकों का हमारा अनुभव सबक सिखाता है कि बैंकिंग क्षेत्र पर दबाव तेजी से बन सकता है और इसे सुलझाने में वर्षों लग जाते हैं। साल 2000 के दशक की शुरुआत के ज्यादा कर्ज और एनपीए की विरासत को साफ करने में लगभग एक दशक लग गया। हम बेपरवाह होने का जोखिम नहीं उठा सकते, कमजोरियों को पनपने देने की आर्थिक और वित्तीय कीमत बहुत ज्यादा होती है।''आज की मजबूती का मतलब कल की सुरक्षा नहीं आरबीआई गवर्नर मल्होत्रा ने बैंकों और नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (एनबीएफसी) के मजबूत बही-खातों के दम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.