कोडरमा, मार्च 8 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता आज आठ मार्च है। आज हम अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रहे हैं। महिला दिवस महिलाओं के सम्मान में हर साल मनाया जाता है। हिन्दुस्तान की ओर से डिजिटल संवाद में यह बात निकल कर सामने आयी कि अगर हम बेटों को संस्कारी बनाएं, तो हमारी बेटियां खुद सुरक्षित हो जाएंगी। कोडरमा जिले में दर्जनों ऐसी काबिल महिलाएं हैं जो समाज को हर रोज नई दिशा दे रहीं हैं। पुरुषों के बराबर या यह कहें कि उनसे आगे बढ़कर अपना और कोडरमा जिले का नाम रोशन कर रही हैं। कुछ ऐसी भी महिलाएं हैं, जिन्होंने अपने पति को मुकाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई हैं। कुछ लगातार शिक्षा की लौ जलाकर समाज में प्रकाश फैला रही हैं। महिला दिवस का उद्देश्य भी उनकी उपलब्धियों और योगदान को याद कर लोगों तक पहुंचाना और उनके सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में सभ...