कराची, फरवरी 5 -- टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने 15 फरवरी के मैच के बहिष्कार का फैसला काफी सोच-समझकर लिया है। भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप के मैच के बहिष्कार को सही फैसला बताते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने कहा कि बांग्लादेश के समर्थन के लिये यह 'सोच समझकर' लिया गया फैसला है। पाकिस्तान सरकार ने अपनी क्रिकेट टीम को कोलंबो में भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाला मैच नहीं खेलने के लिए कहा है। इससे पहले सुरक्षा कारणों से भारत में खेलने से इनकार पर बांग्लादेश को विश्व कप से हटाकर स्कॉटलैंड को उसकी जगह शामिल किया गया। यह भी पढ़ें- भारत को 'जीत' देने वाले पाकिस्तान का एक और मैच हो सकता है रद्द, जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.