जहानाबाद, जून 6 -- अरवल, निज संवाददाता। हम पार्टी के बिहार के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अनिल कुमार के द्वारा अरवल में जिलाध्यक्ष पद पर सकरी पंचायत के पूर्व मुखिया शिव कुमार पासवान को मनोनीत किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा नियुक्ति पत्र देते हुए अरवल जिले में पार्टी की मजबूती के लिए लगातार काम करने का निर्देश दिया गया है ताकि पार्टी पूरी तरह से मजबूत बन सके। शिवकुमार पासवान के जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में काफी खुशी है। हम पार्टी के जिला स्तर से लेकर प्रखंड स्तर के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शिवकुमार पासवान को बधाई दी है। साथी कहा है कि उनके जिलाध्यक्ष बनने से पार्टी और मजबूत होगी। यह भी पढ़ें- छठी बार पीयूष बनाये गये हम के जिलाध्यक्ष यह भी पढ़ें- हम (से.) के जिलाध्यक्ष बने ऋषि राय, कार्यकर्ताओं में ...