हम दो हमारे दो कानून बनाने की उठाई मांग
हापुड़, जुलाई 11 -- जनसंख्या समाधान फाउंडेशन ने विश्व जनसंख्या दिवस पर देश में हम दो हमारे दो बच्चों का कानून बनाने की मांग उठाई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में संस्था के पदाधिकारी व सदस्य शहर कोतवाली पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार नितिन को सौंपा। ज्ञापन में देश में बढ़ती जनसंख्या को देश के विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, जल और प्राकृतिक संसाधनों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बताते हुए अविलंब समान जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग की गई। फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष सुन्दर कुमार आर्य ने कहा कि चीन जैसे देश ने कठोर जनसंख्या नीति से विकास किया है। भारत में जनसंख्या विस्फोट व जनसंख्या का संसाधनों पर अत्यधिक दबाव बढ़ रहा है, इससे बेरोजगारी, गरीबी, प्रदूषण और सामाजिक असंतुलन बढ़ रहा है, जिससे देश में ग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.