पटना, मई 29 -- Ritu Jaiswal News: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की बागी नेता रितु जायसवाल ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होने के बाद राजद के नेता तेजस्वी यादव पर हमला बोलना शुरू कर दिया है। किसी घटना या विवाद की चर्चा किए बगैर रितु जायसवाल ने रोहिणी आचार्या का नाम लेकर तंज में सुनाया कि तेजस्वी उनके मुंहबोले भाई थे, लेकिन रोहिणी आचार्या तो अपनी बहन थी, लेकिन उनमें क्या कमी रह गई। बता दें कि विधानसभा चुनाव में राजद की हार के बाद तेजस्वी के साथ बहस के बाद राबड़ी देवी के आवास से रोहिणी को जाने कह दिया गया था। रोहिणी आचार्या ने तब कहा था कि हार के कारणों में तेजस्वी के सलाहकार संजय यादव का नाम लेने पर उन्हें गालियां दी गई और उनके ऊपर चप्पल फेंका गया। भाजपा में शामिल होने के बाद रितु जायसवाल ने मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव को लेकर ...