हम तो गुंडे हैं मैडम जी पर रील बनाते मिले छात्र; कोटा के सरकारी स्कूल का VIDEO वायरल
कोटा, जुलाई 27 -- पढ़ाई, स्मार्ट लर्निंग और डिजिटल शिक्षा के लिए बनाए गए सरकारी स्कूल के डिजिटल क्लासरूम में जब किताबों की जगह रील और पढ़ाई की जगह हरियाणवी गाने पर एक्टिंग होने लगे, तो सवाल उठना तय था। राजस्थान के कोटा जिले के सुल्तानपुर स्थित एक सरकारी स्कूल का ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। वीडियो में कुछ छात्र स्कूल के डिजिटल क्लासरूम के अंदर हरियाणवी गाने 'हम तो गुंडे हैं मैडम जी.' पर रील बनाते नजर आ रहे हैं।रील वायरल होते ही शिक्षा विभाग हरकत में आया सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया है। अतिरिक्त ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी ने स्कूल प्रशासन से तत्काल जवाब तलब करते हुए विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। अधिकारियों का कहना है कि यह पता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.